शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- तिलहर। बिजली के खंभे में करंट आने से इसकी चपेट में बंदर आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। सोमवार की सुबह मोहल्ला बहादुरगंज स्थित दूध डेयरी के पास लगे लोहे के खंभे में करंट उतर आने से उसकी चपेट में बंदर आ गया और उसकी मौत हो गई। सभासद गौरव कुमार एवं मोहल्ले के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि आए दिन खंभे में करंट आता है जिससे जनहानि हो सकती है। एसडीओ कैलाश यादव ने टीम को भेज कर बिजली लाइन को ठीक कराया। लोगों ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.