अमरोहा, जुलाई 4 -- कस्बे में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे बिजनौर जिले के निवासी सात वर्षीय मदरसा छात्र की बिजली खंभे से उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। बुधवार देर रात हुए हादसे के बाद परिजन जिंदगी की आस में छात्र को लेकर आनन-फानन पहले कस्बे व अमरोहा के निजी अस्पताल भी लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मसीत में पेशे से मजदूर सलीम का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी सायरा के अलावा तीन बेटे व एक बेटी है। सुफियान चार बच्चों में तीसरे नंबर का था। नौगावां सादात कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में वह अपने नाना रईस कुरैशी के यहां रहकर सालभर से मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। बुधवार रात करीब नौ बजे छात्र मोहल्ले के ही कुछ बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.