बिजनौर, जून 9 -- गांव की बिजली आपूर्ति हेतु लगे सीमेंट के पोल में करंट आने से एक किशोरी की मौत हो गई। जिसके चलते परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार शाम नांगल थाना क्षेत्र के गांव चंदोक निवासी अंशिका पुत्री सुरेंद्र उम्र 14 वर्ष घर के बाहर सीमेंट के पोल से उतरे करंट की चपेट में आ गई। जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गई, आनन-फानन में बिजलीघर पर फोन कर बिजली आपूर्ति को कटवाया। मगर जब तक अंशिका बुरी तरह झुलस गई। जिसे तुरंत बिजनौर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि इस संबंध में परिवार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.