शामली, दिसम्बर 8 -- नगर में एक खंबे पर चढ़े संविदा विद्युत लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। घायल कुछ खाने स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हाथ के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। संविदा लाइनमैन बिजेंद्र पुत्र जयपाल निवासी गांव लतीफगढ़, बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे उसकी पीठ बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारी ने आनन-फानन में बिजली घर में फोन कर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। गंभीर हालत में लाइनमैन को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों की सहमति से घायल लाइनमैन को बेहतर उपचार के लिए गंगदासपुर, जनपद ...