नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के लिए खड़े किए जा रहे खंभे का हिस्सा टूटकर राहगीर के ऊपर गिर गया। हादसे में उसको गंभीर चोटें आईं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव के रहने वाले रमेश ने पुलिस को बताया कि वह 21 जनवरी को 130 मीटर रोड से होकर गुजर रहा था। इस बीच यहां बिजली की हाईटेंशन लाइन के लिए एक खंभे को खड़ा करने का काम चल रहा था। रमेश का आरोप है कि खंभा का एक हिस्सा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। बिजली कंपनी के कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। रमेश ने बताया कि अस्पताल में उसके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। बिजली कंपनी से जुड़े लोगों ने वादा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.