मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- ग्राम पंचायत भदेही में मंगलवार की सुबह माइनर में खंदी लगने से किसानों की एक सैकड़ा बीघा फसल जलमग्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच किसान खेतों की ओर दौड़े और खंदी बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे आक्रोशित किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और डीएम से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत भदेही के पास नगला झबरा गांव से होकर गुजरने वाली माइनर की हाल ही में नहर विभाग के जेई द्वारा सफाई कराई गई थी, लेकिन यह सफाई केवल कागजी साबित हुई। आरोप है कि जेई ने सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए फोटो खिंचवाए और मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आपत्तियों को नजरअंदाज कर चले गए। मंगलवार की सुबह जैसे ही माइनर में पानी छोड़ा गया, कमजोर स्थानों प...