उन्नाव, जनवरी 10 -- बीघापुर। थाना क्षेत्र के उनाव लालगंज हाइवे पर दादामऊ गांव के सामने बने आनंदी मंदिर के पास शुक्रवार देर रात मंदिर के बगल में रखे डायवर्जन बोल्डर से टकरा कर लालगंज डिपो की रोडवेज बस गहरी खंती में जाकर पलट गई। हादसे में 17 सवारियां बाल बाल बची। पांच सवारियां मामूली चोटिल हो गई। जिनको सौ शैय्या अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके रात में ही छुट्टी दे दी गई। पलट जाने से रोडवेज बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस पलटने से अंदर बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल के सामने संचालित ढाबा के कर्मचारी व सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस के पीछे के शीशे को तोड़कर सवारियों को निकाला गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व फार्मासिस्ट ने बताया कि जो सवारियां इलाज के लिए आई थी। जिन्हें मामूली उपचार के छुट्टी दे दी गई। वह पूरी तरह डीजल से नह...