फतेहपुर, जनवरी 6 -- फतेहपुर। एसआईआर के तहत ड्राफ्ट सूची जारी होने के साथ साथ मंगलवार को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की एकीकृत निर्वाचक नामावली का भी अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। जो जनसामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत इलाहाबाद-झॉसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की एकीकृत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सम्बन्धित पदाभिहित स्थानों पर एकीकृत निर्वाचक नामावलियां जन साधारण को निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। वहीं जनपद की वेबसाइट डीईओ पोर्टल में भी अपलोड कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नाम...