पीलीभीत, मई 18 -- विकास क्षेत्र के गांव सेमलखेड़ा में बिना मान्यता के अवैध रूप से एक विद्यालय संचालित होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने एसडीएम से की थी। शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने सेमलखेड़ा में संचालित हो रहे एमए पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया, जिसमें 42 बच्चे अध्ययनरत पाए गए। स्कूल संचालक द्वारा विद्यालय की मान्यता के कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालय को बंद करा दिया। विद्यालय में शिक्षा पा रहे 42 छात्र-छात्राओं को परिषदीय विद्यालय में एडमिशन दिलाने के लिए निर्देशित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.