अंबेडकर नगर, जनवरी 31 -- इंदईपुर। खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी के सेवानिवृत्त होने पर बीआरसी के कर्मचारियों व शिक्षकों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। विदाई समारोह में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक व कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया। खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी कृष्ण कुमार सिंह लगभग तीन वर्ष से यहां पर तैनात थे। कर्मचारियों व शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, गीता, रामायण देकर विदा किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीडीपीओ डॉ नीरज पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीरगंज संतोष पाण्डेय, अकबरपुर हिमांशु मिश्र, भियांव विवेक द्विवेदी, आनंद कुमार सिंह, सत्यमणि दूबे, आनन्द ओझा, अरुण कुमार, भोला पांडेय, सनोज कुमार, अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...