कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। खंड शिक्षा अधिकारी चायल हिना सिद्दीकी ने बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय कमालपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक के विरुद्ध विभिन्न आरोपों की पुष्टि करते हुए जांच आख्या बीएसए को भेजा। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी चायल ने कम्पोजिट विद्यालय कमालपुर का निरीक्षण करने के दौरान पाया कि सहायक अध्यापक दिव्यांशु बिन्द कभी भी विद्यालय समय से नहीं आते। आने के बाद शिक्षण कार्य न करते हुए मोबाइल पर गाना सुनते रहते हैं। उनके द्वारा बीएलओ कार्य में भी रुचि नहीं ली जा रही है। इसके अलावा तहसील चायल के कम्प्यूटर आपरेटर रमेश के साथ गाली गलौच भी किया गया है। इतना ही नहीं विद्यालय में अध्ययनरत छात...