इटावा औरैया, दिसम्बर 31 -- भरथना। क्षेत्र की दो अलग अलग ग्राम पंचायतों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव तथा खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद ने दो ग्राम पंचायतों में विकासशील परियोजनाओं की नींव रखी। जिसमें क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण विधिवत हवन पूजन के साथ केंद्र की नींव रखी जोकि करीब सात लाख की लागत से बनकर तैयार होगा। वहीं क्षेत्र के ग्राम अदलीपुर में राशन दुकान की नींव रखी जोकि नौ लाख की लागत से बनकर तैयार होगा। ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए सरकार के इस सराहनीय कदम की सराहना की। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...