गिरडीह, दिसम्बर 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली पर्यटन स्थल की वादियां सैलानियों को लुभाने लगी हैं। यह पर्यटन स्थल खंडोली पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। इसकी मनोरम वादियां बड़ा ही अद्भुत है। इस मनोरम वादियां का लुत्फ उठाने के लिए दूर दराज से सैलानी यहां पहुंचते हैं। विशेषकर ठंड के मौसम आते ही पर्यटन स्थल में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगती है। गिरिडीह शहर से लगभग दस किलोमीटर उत्तर पूर्व दिशा में यह पर्यटन स्थल स्थित है। खंडोली पर्यटन स्थल की कई विशेषताएं हैं। गिरिडीह शहरी जलापूर्ति के लिए बने खंडोली डैम 45 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी गहराई लगभग 51 फीट है। हालांकि स्थापना काल से डैम के भीतर जमे गाद की साफ सफाई नहीं होने से इसकी गहराई प्रभावित हो सकती है। शहरी जलापूर्ति के अलावा नौका विहार के लिए डैम शुमार है। सुरक्षा की लिहाज से सैला...