गिरडीह, जनवरी 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने शुक्रवार को खंडोली पर्यटक स्थल पहुंचकर यहां फास्ट फूड, चाट स्टॉल्स, केक स्टॉल्स, फूड ट्रक्स, होटल और रेस्तरां का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना लाइसेंस के अधिकांश खाद्य प्रतिष्ठान संचालित पाए गए। इन्हें सात दिनों के अंदर खाद्य सुरक्षा कार्यालय में फूड लाइसेंस के लिए आवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में खाद्य कारोबारियों को परिसर में साफ-सफाई रखने की नसीहत दी गई। कई चाट स्टॉल्स में प्रतिबंधित रंग उपयोग करते हुए पाया गया। रंग युक्त छोले और अन्य असुरक्षित खाद्य सामग्रियों को स्पॉट पर नष्ट करवाया गया। इसपर स्टाल संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई। निरीक्षण में विभिन्न स्टॉल से खाद्य सामग्री की रासायनिक जांच हुई। लगभग 6 खाद्य नमूनों का संग्रहण किया गया, जिसे रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.