बदायूं, फरवरी 4 -- खंडुआ में श्री ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में हवन पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से आए कथावाचक स्वामी श्रीकृष्णाचार्य महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की संगीतमय कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में प्रभु श्री हरि की भक्ति ही मोक्ष दिला सकती है। इसलिए प्रभु के नाम का स्मरण सदैव करना चाहिए। उन्होंने मथुरा के राजा कंस के अत्याचार एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कहा कि संस्कार वान माता पिता ही बच्चों को संस्कारी जीवन का रास्ता दिखा सकते हैं। इसलिए बच्चों को संस्कारवान बनाएं। कथा आयोजन समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 18 फरवरी को कलश यात्रा निकलेगी, जो गांव में भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पर पहुंचकर विसर्जित होगी। 19 फरवरी से विशाल यज्ञ का आयोजन होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.