खंडवा, दिसम्बर 16 -- मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस को नकली पुलिस बनकर लूट पाट करने वाले ईरानी गैंग को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इन लोगों ने बीते दिनों, दिनदहाड़े बीच बाजार एक व्यापारी को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी । इस दौरान पुलिस में करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तो वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पदम नगर थाना पुलिस ने कई जिलों में उनकी तलाश की । जिसके बाद अंत में मुखबिर से मिली सूचना पर करीब दो दिनों तक, नर्मदानगर में कंबल बेचने वालों का भेष बदलकर आरोपियों का सुराग लगाया, और मौका मिलते ही दो आरोपियों को धर दबोचा। हालांकि इनका एक साथ फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। तो वहीं घटना के खुलासे पर पीड़ित व्यापारी की ओर से पुलिस को 51 हजार रु का इनाम देने की घोषणा की गई है, साथ ही खंडवा ...