चंदौली, जनवरी 24 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बा से सटा खण्डवारी रानेपुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की गिट्टियां बिखर गई है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिससे इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों के अलावा स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा और राहगीरों को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर सड़क खराब होने के साथ ही कुछ दूरी पर फेंकी गिट्टियां लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। चहनियां से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्गो के मध्य खण्डवारी रानेपुर गांव को जोड़ने वाला मार्ग सौ मीटर तक इस कदर क्षतिग्रस्त है कि पैदल चलना दुश्वार हो गया है। बाइक वाले अक्सर इस मार्ग पर फिसलकर गिर जाते है। इस मार्ग से महुआरीखास, सराय, बलुआ सहित दर्जनों गांवों को जाने के लिए कम दूरी में लोग पहुंच ...