रुडकी, नवम्बर 12 -- नगर निगम की टीम ने बुधवार को खंजरपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। टीम ने अभियान के दौरान 17 लोगों को गंदगी फैलाने का दोषी पाया और उन पर जुर्माना लगाया। सभी को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा इस तरह की लापरवाही की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंजरपुर क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोगों ने आबादी वाले इलाके में डेयरी खोल रखी है, जहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने से नालियां जाम हो रही थीं और पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी के निर्देश पर वरिष्ठ सफाई निरीक्षक मंसा नेगी के नेतृत्व में निगम की टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच में पाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.