जहानाबाद, जुलाई 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कड़ौना थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव की निवासी 35 वर्षीया एक महिला को पुलिस ने अररिया जिला के फारबिसगंज से बरामद किया। इस मामले में फारबिसगंज के ही निवासी मनोज कुमार गुप्ता नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जहानाबाद लाया गया है। उसके खिलाफ अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई। पुलिस के अनुसार हरपुरा गांव की निवासी एक महिला 26 जून को पारिवारिक विवाद के कारण घर से लापता हो गई थी। शाम तक जब वह घर नही लौटी तो उनके घर के परिजन ने कड़ौना थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस उसका अनुसंधान कर रही थी। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पता चला कि ऊक्त महिला अररिया जिला के फारबिसगंज में रह रही है। उनके साथ एक व्यक्ति भी रह रहा है। त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस ने वहां छापेमारी की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.