अमरोहा, मार्च 15 -- गजरौला। महिलाओं को अधिक सुरक्षित माहौल की दरकार बनी है। कामकाजी महिलाओं ने सुरक्षित माहौल संग आवागमन के सुगम संसाधनों की मांग उठाई है। सड़कों पर पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जरूरत भी बनी है। देहात क्षेत्र में पिंक शौचालय नहीं होने से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में भी पिंक शौचालयों की कमी बनी है। महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर की जिम्मेदारी संभालने से लेकर व्यापारिक और नौकरी से जुड़ी गतिविधियों में भी वह बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ऑटो मोबाइल, शिक्षा, चिकित्सा, सेवा समेत हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि अभी भी महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसे अपराध पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है। दफ्तरों में काम करने वाली महिलाओं के साथ आए दिन गलत व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.