दरभंगा, फरवरी 17 -- बेनीपुर। मैट्रिक परीक्षा मंगलवार से शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करवाने के लिए अनुमंडल कार्यालय बेनीपुर में सोमवार को एसडीएम मनीष कुमार झा की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने अनुमंडलीय शहर के पांच परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों को कई आवश्यक निर्देश दिये। एसडीएम ने सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा हॉल व कमरे में प्रवेश करने के पूर्व चिट-पुर्जा की गहन तलाश लेने तथा छात्राओं को अलग से चेकिंग रूम बनाकर जांच करने का आदेश दिया। परीक्षा केंद्र के ईद-गिर्द निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। पांच परीक्षा केंद्र पर 2652 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बहेड़ा पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया है। बैठक में अनुमंडलीय सरकारी डिग्री कॉलेज, बहेड़ा कॉलेज बहेड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.