औरैया, नवम्बर 16 -- अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। देशभर में महासभा के विभिन्न पदों अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। महासभा के अनुसार देशभर में कुल 25,584 मतदाता पंजीकृत हैं, जिन्होंने बैलेट पेपर के जरिए अपना मताधिकार प्रयोग किया। शहर के आध्या होटल को मतदान केंद्र संख्या 31 बनाया गया था, जहां 396 मतदाताओं में से 269 ने मतदान किया। यह संख्या कुल मतदान का 68 प्रतिशत रही। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए महासभा के पदाधिकारियों और स्थानीय समिति ने सक्रिय सहयोग किया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मतदान कार्य पीठासीन अधिकारी बृजेश बंधु, मतदान अधिकारी अमित कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.