उरई, दिसम्बर 13 -- कुठौंद। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज शेखपुर बुजुर्ग को भी केंद्र बनाया गया जिसमें 288 परीक्षार्थी की बैठक व्यवस्था की गई थी, लेकिन सिर्फ 188 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे तथा 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कराई गई। जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी व नवोदय विद्यालय उरई के प्रधानाचार्य की निगरानी में यह परीक्षा संपन्न हुई। वहीं कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ ने बताया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शेखपुर बुजुर्ग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें 288 परीक्षा की शामिल होने थे, लेकिन 100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...