बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- कड़ी सुरक्षा के बीच वोटरों ने किया मतदान 3 पैक्स के चुनाव के लिए बनाए गए थे 7 बुथ देर रात तक चली गिनती फोटो : सरमेरा पैक्स : सरमेरा में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता। सरमेरा, निज संवाददाता। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड के तीनों पैक्सो में पैक्स अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रौशन भूषण ने बताया कि नगर पंचायत सरमेरा, हुसैना एवं ससौर पैक्सों का चुनाव कराया गया। सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह था। तीन पैक्सों के चुनाव के लिए प्रखंड में सात बुथ बनाए गए थे। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हुई। शुक्रवार की देर रात चुनाव परिणाम आने की संभावना है। मतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.