हमीरपुर, जनवरी 20 -- मौदहा। बार काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मुंसिफ कोर्ट की सिविल जज जूनियर डिवीजन ब्रजेश कुमार पटेल की निगरानी में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही तहसील और कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा शुरू हो गया था। बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह और गहमागहमी देखी गई। इस चुनाव में मौदहा में 168 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमे पहले दिन 69 लोगो ने जिन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले। मौदहा तहसील बार अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिवेदी ने बताया कि पहले दिन 333 प्रत्याशी होने के कारण पर्चा समझने में समय लगा। जिस कारण सुबह से धीमा मतदान रहा और दोपाहर बाद मतदान में कुछ तेजी आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...