रामपुर, फरवरी 13 -- गंज क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में गुरुवार को अधिवक्ता फारूख के शव को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। नमाज-ए-जनाजा के दौरान खासी भीड़ रही। एसपी विद्या सागर मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। बुधवार को अधिवक्ता फारूख अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। गुरूवार को शव को आखिरी दीदार के लिए एम जफर मेमोरियल पार्क में रखा गया था। यहां नमाज-ए-जनाजा हुई और अधिवक्ता की मगफिरत के लिए दुआ की गई। इसके बाद पार्क के कुछ ही दूरी पर बने कब्रिस्तान में सुरक्षा के बीच शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने वकील की कब्र पर मिट्टी डाली। कहा कि अधिवक्ता का अक्सर उनके आफिस मे...