मऊ, फरवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। रमजान माह के दौरान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों में काफी उत्साह रहा। वहीं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पल-पल की गतिविधि पर उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे रहे। रमजान माह के पहले जुमे को लेकर एक तरफ जहां रोजेदारों में काफी उत्साह रहा, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नगर क्षेत्र के रौजा बाजार, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा, शाही कटरा मैदान स्थित मस्जिदों पर काफी संख्या में रोजेदार जुमे की नमाज पढ़ते हुए नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...