फतेहपुर, फरवरी 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा से लेकर उत्तर मध्यमा स्तर की बोर्ड की परीक्षाएं भी गुरुवार से शुरू हो गईं। परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी। विभाग ने जिले के दो केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा कराईं। प्रथम पाली में पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 154 परीक्षार्थी नदारद रहे। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं के लिए संस्कृत माध्यमिक विद्यालय स्वामीबाग गंधई एवं आदर्श श्रीकंठ महाविद्यालय कोंडार को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। पूर्व मध्यमा एवं उत्तर माध्यमा के लिए कुल 558 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा में दोनों केन्द्रों में पंजीकृत 440 परीक्षार्थियों में 286 ने परीक्षा दी, जबकि 154 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में भी परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली...