फतेहपुर, फरवरी 18 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए की गई खासी व्यवस्था में पहले दिन सेंधमारी हो गई। द्वितीय पाली इंटरमीडियट की हिन्दी की परीक्षा में एक मुन्ना भाई को परीक्षा देते हुए धर लिया गया। छात्र अपनी फोटो लगा कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने को बैठा था। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुन्नाभाई और सम्बंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही हुई। पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा में 1843 तो द्वितीय पाली इंटरमीडियट में 1241 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। सुबह आठ बजे परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद केन्द्र में प्रवेश दिया गया। पहले दिन कोई प्रवेश पत्र लाना भूल गया तो कोई अन्य सामग्री। हाईस्कूल में हिन्दी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 36701 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 34858 परीक...