कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- शीतलहर शुरू होते ही स्वास्थ्य महकमे ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कड़ा व सिराथू सीएचसी में कोल्ड वेव वार्ड तैयार हो गए हैं। ठंड से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद ने बताया कि ठंड एवं शीतल लहर को देखते हुवे अस्पताल में चार बेड का विशेष कोल्ड वेव वार्ड बनाया गया है। यहां ठंड से पीड़ित मरीजों को तत्काल भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। वार्ड में गर्म कंबल, गर्म बिस्तर और रूम हीटर की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को ठंड से पूरी राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, डिलीवरी रूम और जच्चा-बच्चा वार्ड में भी गर्म वातावरण, स्वच्छ बिस्तर और रूम हीटर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि किसी मरीज एवं प्रसूता को सेट लहर की वजह से किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो । ...