मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- मीरापुर में बुधवार की सुबह आये घने कोहरे ने सड़को पर वाहनों की रफ्तार एकदम धीमी कर दी।सुबह सवेरे सड़को पर वाहन रेंगते नज़र आये वही कोहरे के साथ चल रही धीमी हवा ने मौसम में कड़ाके की ठंडक बढ़ा दी।सर्दी ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया।कोहरे के चलते अपने वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे अचानक आये कोहरे ने मौसम एकदम परिवर्तित कर दिया।कोहरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों की रफ़्तार एक दम धीमी कर दी।कोहरे में 100 मीटर की दूरी का भी दिखना मुश्किल हो रहा था जिस कारण वाहन रेंग रेंग कर सड़क पर चल रहे थे कोहरे के साथ चल रही मध्यम सर्द हवा ने अचानक सर्दी का अहसास करा दिया,मौसम में सुबह से ही अचानक कड़ाके की ठंडक बढ़ गई और इस कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.