अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा, संवाददाता। शुक्रवार को भी जिले के आसमान में बादल और कोहरे की धुंध छाई रही। कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। लोग ठंड में ठिठुरते रहे। वहीं नए साल के दूसरे दिन भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पहाड़ों पर बर्फबारी व रात्रि में पाला पड़ने से तापमान में भारी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान नौ से घटकर सात व अधिकतम तापमान 19 से घटकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खराब मौसम के चलते दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बस और ट्रेन लेट चलने से यात्री परेशान हैं। शीतलहर से बाजार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों का घर से निकलना कम हो गया है। मौसम में ठिठुरन और गलन बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। गर्म कपड़े में लिपटे हुए लोगों की भी सर्दी में कंपकंपी छूट रही है। कामकाजी लोगों को छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.