औरैया, जनवरी 5 -- जिले में कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवा और सुबह-शाम छाए कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को उठानी पड़ी। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। ठंड के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग देर से घरों से निकले। बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो मौसमी बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.