पीलीभीत, जनवरी 6 -- बिलसंडा। भीषण सर्दी में मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर के कमल पार्क तिराहे पर राहगीरों को चाय पिलाई। सुबह से शाम तक व्यापारी चाय बांटने में जुटे रहे। बस, आटो, बाइक सवार सभी को व्यापारियों ने आदर से रोका और चाय पिलाई। आयोजन में संगठन के चेयरमैन विक्रम नरेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, भाजपा नेता सुमित गुप्ता, धीरज जायसवाल, राजीश गुप्ता, सौरभ शुक्ला, संदीप राठौर आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.