बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। सीएमओ कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांगों को कड़ाके की सर्दी में करीब दो घंटे तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। 10 बजे से ही सीएमओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन 12 बजे तक चिकित्सकीय परीक्षण शुरू नहीं हो सका। राहत की बात यह रही कि इस बार शिविर में व्यवस्था दिखी और दिव्यांगों को बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां रखी गई थी। सोमवार को शिविर में 80 से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे। सीएमओ कार्यालय का पिछला गेट खुला होने के बाद भी जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग जिला अस्पताल का चक्कर काटकर आए। अस्पताल प्रबंधन ने दिव्यांगों के लिए हेल्प डेस्क पर व्हीलचेयर का इंतजाम किया है जहां आधार कार्ड की फोटोकापी देकर व्हीलचेयर ली जा सकती है, लेकिन अधिकांश दिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.