अमरोहा, दिसम्बर 30 -- अमरोहा, संवाददाता। सोमवार को भी जिले के आसमान में बादल और कोहरे की धुंध छाई रही। कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर रहे। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। शीतलहर का असर हर तरफ नजर आ रहा है। बेवजह लोगों का घर से निकलना तक बंद हो गया है। नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बस और ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान हैं। सोमवार दोपहर बाद कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए लेकिन लोगों की कंपकंपी लगातार छूटती रही। शाम ढलते ही ठंड बढ़ने पर लोग फिर से घरों में कैद हो गए। मौसम में ठिठुरन और गलन बढ़ गई। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगे मौसम के और भी सर्द होने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.