कानपुर, जनवरी 2 -- जनपद में सर्दी व शीत लहर का प्रकोप कहर बरपा रहा है। सर्दीजनित बीमारियों जुकाम, खासी, बुखार,पेट व सीने के दर्द से पीड़ित होकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं सर्दी लगने व सीने में दर्द से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। गुरूवार सुबह हारामऊ गांव के रहने वाले एक मासूम बच्चे की सर्दी लगने से जान चली गई। इसके सहित सर्दी लगने व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर पंद्रह हो गई है। जनपद में कड़ाके की सर्दी में जहां हार्टअटैक के साथ ब्रेनस्ट्रोक का भी खतरा बढ़ गया है। वहीं सर्दी व शीतलहर रात में सुबह सैर पर जाने वाले लोगों, खेतों पर कामकरने जाने वाले किसानों, बच्चों , बुजुर्गों के साथ स्वांस व हार्ट के मरीजों की सेहत बगज्ञउने के साथ घातक साबित हो रही है। बडी संख्या में बच्चे जहां निमोनियां के शिकार हो रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.