फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मेला श्री रामनगरिया की यूं ही नहीं ख्याति है। कल्पवासियों और साधु संतों के तप पर कड़ाके की सर्दी भी परास्त हो रही है। रिकार्ड तोड़ रही सर्दी में भी सुबह तड़के ही श्रद्धालु नंगे पैर गंगा स्नान को दौड़ पड़ते हैं। यह दृश्य आस्था और भक्ति का जीवंत उदाहरण बना है। मेला श्री रामनगरिया में करीब 30 से 35 हजार साधु संत और कल्पवासी नियमित रूप से गंगा मइया की साधना करने को डेरा डाले हैं। माघ महीने भर कल्पवासी यहां पर साधना करेंगे। मेले का दृश्य काफी अनुपम दिख रहा है। वह भी ऐसे समय में जब पारा नीचे खिसक रहा है और श्रद्धालु गंगा मइया के जयकारे लगाते हुये तन पर हल्के कपड़े लपेटकर नंगे बदन ही मइया के घाट पर स्नान को पहुंच रहे हैं। सुबह चार बजे से ही गंगातट पर स्नान ध्यान को भक्तों का मेला लग जाता है। गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.