लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- शहर की समाजसेवी संस्था यथार्थ सेवा समिति की महिलाओं कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गरीब व जरूरतमंदों में कंबलों का वितरण किया। यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था विगत कई वर्षों से गरीबों और जरुरतमंदो की निस्वार्थ भाव से मदद करती रही है और आगे भी करती रहेगी। महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने कहा कि शीतलहर में समिति के माध्यम से गरीबों के लिए जो सहायता बन सकेगी वह हमेशा की जाती रहेगी। सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने कहा कि बीना गुप्ता के नेतृत्व में चल रही यथार्थ सेवा समिति द्वारा हमेशा उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। कार्यक्रम में समिति की कोषाध्यक्ष सुधा मिश्रा, पुष्पा गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, जयंती बरनवाल, शशी गुप्ता, उर्मिला शुक्ला, दया गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, मीनाक्षी गुप्ता, इं...