फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शीतलहर के मध्य बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी और गलन भरी सर्दी से सभी कंपकंपा गये। कंपकंपाते लोगों ने अलाव के सहारे सर्दी छुड़ाने की जद्दोजहद की। कड़ाके की सर्दी का असर हर तरफ दिखायी पड़ रहा है। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। शनिवार को सुबह कोहरा तो नहीं रहा और लग रहा था कि दिन अच्छा होगा। कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए मगर सूर्यदेव ज्यादा के लिए नहीं ठहर सके। सूर्यदेव की चमक फीकी पड़ते ही बर्फीली हवाओं ने गलन पैदा कर दी। वैसे बर्फीली हवायें सुबह से ही चलीं। इस वजह से तापमान काफी नीचे आ गया। कड़ाके की सर्दी का असर जनजीवन पर भी दिख रहा है। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर लोग कम ही नजर आये। जिस समय सूर्यदेव निकले उस समय तो लगा ...