हापुड़, जनवरी 1 -- नए साल की शुरुआत हापुड़ में कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शीतलहर और गलन की दोहरी मार ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर में भी आसमान में बादल छाए रहे, ऐसे में लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल सकीं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 18 और न्यूनतम एक डिग्री चढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से हापुड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए है। बुधवार की देर रात हापुड़ में कोहरा छाया, लेकिन गुरूवार की सुबह कोहरा शीतलहर से हट गया। जिससे यातायात पटरी पर आ गया। लेकिन कोहरा छंटने के बाद आसमान में बादल छा गए। हालांकि दोपहर 12 बजे सूर्यदेव ने बादलों की ओट से बाहर निकले, लेकिन मिनटों में ही सूर्यदेव दोबारा बादलों में छिप गए। ऐस...