बरेली, जनवरी 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । कड़ाके की ठंड से ट्रेनों में यात्री बीमार पड़ रहे हैं। रेलवे के मेडिकल रिकार्ड के अनुसार हर रोज 15-20 यात्रियों के उपचार का मैसेज आता हैं। मेडिकल टीम यात्रियों को ट्रेन में पहुंचकर दवाइयां उपलब्ध कराती है। बूढ़े-बच्चे ही नहीं इस ठंड में जवान भी बीमार हो रहे हैं। हाथों-पैरों, सिर बदन दर्द और आंखों में जलन एलर्जी के मरीज बढ़ गये हैं। घने कोहरे, सर्द हवाओं के चलते तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंच रहा है। तीन चार दिनों से अधिक ठंड हो रही है। ऐसे में यात्रा करने वालों के सामने सबसे अधिक मुसीबत हो रही है। लोग बीमार होने लगे हैं। अगर जंक्शन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की बात करें तो रोज ही 15-20 यात्रियों के उपचार का मैसेज आते है। रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम उपचार करती है। उल्टी, हाथों-पैरों में दर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.