मधुबनी, दिसम्बर 21 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। पिछले तीन दिनों से लगातार घने कोहरे से ठंडी बहुत अधिक बढ़ गई है। लोगों का घरों से निकलना दुभर हो गया है। कंपकंपी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। धूप नहीं निकलने से ठंडी बढ़ रही है। सड़कों पर वीरानगी छाई हुई है। यातायात पूर्ण रूप से प्रभावित हो गई है। सबसे अधिक परेशानी वृद्धों एवं बच्चों को हो रही है। लोग बीमार पर रहे हैं। सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। इस मौसम का पूरा प्रभाव फसलों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। आलू की फसलों को बहुत अधिक प्रभावित किया है। जिला प्रशासन के आदेश पर, अलाव की लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...