जमुई, जनवरी 1 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता दीवाली व छठ के समय अपने घर लौटे मजदूरों ने जमुई में रह कर ही मेहनत मजदूरी करने की ठानी और रोज सुबह वे लेबर चौक कचहरी चौक और महिसौड़ी चौक पर जमा हो जाते हैं। वर्षों से बेंगलुरु, राजस्थान, दिल्ली और जालंधर, पंजाब जैसे बड़े शहरों में काम करने वाले इन श्रमिकों ने इस बार बाहर जाने के बजाय अपने ही क्षेत्र में रहकर आजीविका चलाने का संकल्प लिया है। बाहर रहकर परिवार का भरण पोषण करने वाले मजदूरों ने अब घर पर ही रहकर काम करने की ठानी है। इसको लेकर नगर परिषद में दो जगहों पर रोज सुबह मजदूरों का जमावड़ा होता है। सबसे पहला स्थान है कचहरी चौक। जमुई बाजार का कचहरी चौक इन दिनों रोजाना मजदूरों के जमावड़े का केंद्र बन गया है। सुबह होते ही राजमिस्त्री, हेल्पर और अन्य श्रमिक यहां काम की तलाश में जुट जाते हैं। उनका कहना...