कुशीनगर, जनवरी 4 -- कुशीनगर। रात में चली हवा के कारण ठंडक अपने चरम पर है। इस कड़ाके की ठंड में भी नगर या इसमें सम्मिलित अंचलों में अलाव की व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है। ठंड से राहत के लिए लोग खुद लकड़ियों का इंतजाम कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि अलाव हेतु नगर पंचायत ने लकड़ियों की खरीदारी नहीं की है। भरपूर खरीदारी के बाद भी लकड़ियां कम पड़ गईं या मामला कुछ और है। गुरुवार व शुक्रवार को खिली धूप ने लोगों को ठंडक से बड़ी राहत दी। शुक्रवार की रात में चली पुरुवा हवा के बाद शनिवार की सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। सूर्य देवता बादलों में ही छिपे रहे। ऐसे में जरूरी कार्यों से घर से बाहर निकले लोग रास्ते या नगर में अलाव खोजते रहे। कहीं कोई व्यवस्था नहीं दिखने से मजबूरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ ही अपने जरूरी कार्य निपटाने पड़ रहे हैं। सबसे अधि...