अररिया, जनवरी 5 -- बथनाहा,एक संवाददाता लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सर्द पछुआ हवाओं और गिरते तापमान के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और जरूरतमंद लोग चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार व मुख्य चौक के साथ-साथ गली-मोहल्लों और सामूहिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.