समस्तीपुर, जनवरी 9 -- पूसा। हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड जारी है। शुक्रवार को दिनभर लोग धूप को तरस गये। सर्द पछुआ हवा ठंड व कंपकपी को लगातार बढ़ाती रही। इस दौरान लोग घर में सिमटे रहे। ऐसे लोगों के लिए अलाव व गर्म कपड़े सहारा बनी रही। इस दौरान दिन का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम बताया गया है। यह स्थिति आगे भी बनी रहेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। अगले एक से दो दिनों तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। जिसके कारण कनकनी वाली ठंड का प्रभा...