जहानाबाद, मार्च 8 -- मृतक की पहचान समसपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गणेश कुमार के रूप में की गई है प्रारंभिक जांच में युवक की डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है काको, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के समीप स्थित कड़रुआ नाला से शुक्रवार को अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समसपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गणेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार गणेश कुमार गुरुवार शाम को काको बाजार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जैसे ही नाले में शव मिलने की खबर फैली, परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.