शामली, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोर के साथ कथित तौर पर कुकर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित किशोर किसी काम से गांव से बाहर गया था। वापसी के दौरान उसी गांव के एक युवक ने उसे बीच रास्ते में रोककर पास के बंद पड़े मकान में खींच लिया और जबरन कुकर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि किशोर बदहाल हालत में घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की, तो आरोपी के परिवार ने झगड़ा शुरू कर दिया। मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच शुरू की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.