रुडकी, जून 11 -- उत्तराखंड किसान मोर्चा की स्थापना दिवस पर बुधवार को भारापुर में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने संगठन के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बुधवार को आयोजित बैठक में उकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने कहा कि आज क्षेत्र में सबसे ज्यादा पीड़ित किसान है। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान खेती छोड़ने पर मजबूर हो रहा है। सरकार किसानों की जमीनों को पूंजीपतियों को देने का काम कर रही है। बैठक में चौधरी लंबरदार ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। सरकार ने अभी तक किसान हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। किसानों की फसलों के दामों में कई साल से कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। कहा कि मजबूरी में किसानों को आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.